शाहपुर आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू 11 को , 200 इंजीनियरिंग टे्रड युवाओं को मिलेगा रोजगार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 11 मई बुधवार को हरिद्वार उत्तराखंड की हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 200 इंजीनियरिंग ट्रेड के युवाओं को नौकरी देगी।

इस कैंपस साक्षात्कार में उन युवकों का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने आईटीआई से फिटर, टर्नर एमएमबीए डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट व वेल्डर इत्यादि व्यवसाय आदि में पास की हो ।

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 19662 रुपए पीएफ व ईएसआई को काटकर 13666 तक सीटीसी सैलेरी देगी। चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन, परिवहन की सुविधा भी देगी ।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को कंपनी पेरोल पर आठ घंटे की शिफ्ट होगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार वाले दिन युवा अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स अपने साथ लाएं।

उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवा भाग ले सकते हैं जो 2019 2020 और 2021 के बीच में पास आउट हुए हो स उन्होंने बताया कि यह कंपनी टू व्हीलर की मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है।

पीएफ, ईएसआईसी की मिलेगी सुविधा

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 19662 रुपए पीएफ ईएसआई को काटकर 13666 तक सीटीसी सैलेरी देगी ।चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन, परिवहन की सुविधा भी देगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...