शारीरिक शिक्षक का पद खाली फिर भी जीते तीन पदक, जमकर नाचे छात्र और शिक्षक

--Advertisement--

विद्यार्थियों ने कबड्डी, 200 और 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिले में राजकीय उच्च पाठशाला सपाहण में शारीरिक शिक्षक का पद रिक्त होने के बावजूद भी विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। विद्यार्थियों ने कबड्डी, 200 और 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बच्चों की मेहनत के बाद मिली जीत की खुशी मनाने के लिए विद्यार्थी और अध्यापक जमकर नाचे। विद्यार्थियों को मलाल है कि यदि विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का पद भरा हुआ होता तो खिलाड़ी अन्य खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय का नाम जिला भर में रोशन करते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...