शामती बाईपास पर फ‍िर बड़ा हादसा, स्‍कूल के पास तेल से भरा टैंकर पलटा, 6 वाहन क्षतिग्रस्‍त

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन शामती बाईपास पर फिर खतरनाक हादसा हुआ है। 24 घंटे के अंदर डीपीएस स्कूल के समीप दूसरा तेल से भरा टैंकर पलट गया। बुधवार को भी सुबह करीब 3 बजे चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा तेल से भरा एक टैंकर डीपीएस स्कूल के समीप आकर पलट गया। इ

स हादसे में 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि बिजली को पोल टूटने की वजह से करीब 6 घंटे तक आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। गनीमत रही है कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। इसी जगह पर मंगलवार को भी सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ था।

पैट्रोल से भरा एक कैंटर स्कूल के भवन में घुस गया था। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टला है। बिजली की तारों के शार्ट सर्किट की वजह से टैंकर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्‍कूल भवन घटना स्‍थल के बिल्कुल साथ है।

पांच किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग की एलाइनमेंट पर सवाल

जिला सोलन के शामती बाईपास वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। करीब पांच किलोमीटर लंबे इस बाईपास मार्ग की एलाईनमेंट पर भी सवाल उठने लगे हैं। तीखे मोड़ पर हो रहे हादसों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेब से भरे ट्रक बाईपास मार्ग में बीच सड़क में ही अटक जाते हैं। एक ही जगह पर दो दिन में दो हादसे हो चुके हैं।

तीन सबसे खतरनाक मोड़

जानकारी के अनुसार 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए सोलन बाईपास का शुभारंभ करीब तीन माह पहले किया गया था। निर्माण होने के बाद सड़क जगह जगह से धंसनी शुरू हो चुकी है। इस मार्ग पर तीन सबसे अधिक खतरानाक मोड़ हैं जहां पर हादसा होने का काफी अधिक खतरा रहता है।

पहला मोड़ फार्मा कपंनी के सामने है। लगातार उतराई के बाद अचानक से तीखा मोड़ आ जाता है। जिसकी वजह से ब्रेक फेल होने की खतरा बना रहता है। दूसरा सबसे अधिक खतरनाक मोड़ डीपीएस स्कूल के सामने है। यहां पर बीते दो दिनों से लगातार हादसे हो रहे हैं। लगातार उतराई के बाद अचानक से तीखे मोड़ को भारी वाहन नहीं काट पाते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटना का भय रहता है। एक ही जगह पर बीते तीन माह में तीन हादसे हो चुके हैं।

शामती के समीप सबसे खतरनाक मोड़

तीसरा सबसे खतरनाक मोड़ शामती के समीप है। यदि इन ब्लैक स्पाट को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सोलन शामती बाईपास पर और हादसे होने का भय रहेगा। हालांकि अभी तक इन हादसों में किसी की माैत नहीं हुई है, लेकिन यदि इसी प्रकार हादसे होते रहे तो वाहन चालकों की जान भी खतरे में आ सकती है।

हादसे की जांच होगी: जोगटा

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी जोगटा का कहना है सोलन शामती बाईपास पर हादसे होने की वजह का पता लगाया जाएगा। यदि एलाइनमेंट में कोई कमी है तो उसे भी ठीक किया जाएगा। जहां पर हादसे होने का अधिक खतरा रहता है वहां स्पीड ब्रेकर व चेतावनी बोर्ड लगाए जाने का प्रबंध जल्द किया जा रहा है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

सोलन के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अमित सूद का कहना है कि सोलन शामती बाईपास पर तीन ब्लैक स्पाट हैं, जिन्हें दुरुस्त करना काफी जरूरी है। सड़क बनाते समय इसकी लेवल का ध्यान नहीं रखा गया है। मिट्टी का कटाव सही तरीके से न होने के कारण तीखे मोड़ बन गए हैं जिसकी वजह से कुछ जगहों पर हादसे भी हो रहे हैं।

उन्होंने कहा यदि इस मार्ग की एलाइनमेंट सही नहीं की गई तो हादसे होते रहेंगे। अभी यातायात कम है, जिस कारण कम हादसे हो रहे हैं। आने वाले दिनों में जब यातायात बढ़ेगा तो हादसों में भी इजाफा हो सकता है।

एसपी बोले सुधारे जाएंगे ब्‍लैक स्‍पाट

पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र कंवर का कहना है कि सोलन शामती बाईपास पर जहां अधिक हादसे हो रहे हैं, इस बारे में लोक निर्माण विभाग को लिखा जाएगा तथा ब्लैक स्पाट को दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...