शादी में गए युवकों पर तेजदार हथियारों से किया हमला, अब तक मामला दर्ज न होने पर मामले को दिया जा सकता है दूसरा रूप

--Advertisement--

Image

लंज – निजी संवाददाता:

लंज से वग्गा गई वारात पर हमला करने का मामला सामने आया है।

वारात में गए संजीव कुमार व राकेश कुमार ने वताया उनको व दो अन्य लोगों को वारात के दौरान वहां पर मौजूद पैलेस के मालिक व उनके 20 से 25 साथियों ने खाना खाने के वहाने पैलेस के अंदर वुला कर लाईट वंद करके उनके उपर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया ।

उसमें से कुछ लोग तो कोटला वाली साईड से गाडियों में आऐ थे। जो कि सुनियोजित हमला था।

उन्होने वताया कि खाने को लेकर पैलेस के मालिक की वारात में गए दूसरे लोगों के साथ कुछ देर पहले कहासुनी हुई थी।

उस दौरान वह वहां पर मौजूद नहीं थे। व जिनके साथ उनकी कहा सुनी हुई थी वह वहां से चले गए थे। तो उनके साथ विना बजह मारपिट की गई ।

जिसमें संजीव कुमार, अजय कुमार व सुनील कुमार को गंभीर चोटें आई है। उन्होने उसी रात लिखित में टांडा मैडिकल की पुलिस चौकी में लिखित शिकायत कर दी थी।

राकेश कुमार ने वताया कि पिछले कल उनको कोटला पुलिस चोंकी में वुलाया था व पुलिस उनको राजीनामा करने के लिए दवाव डाल रही है व अव तक किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है ।

वहीं कमलदेव मेहरा, सेवा सिंह, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने एसपी कांगड़ा से मामले की गहन जांच की मांग की हैै। ताकि उनको इंसाफ मिल सके।

उन्होने कहा हमें शक है कि अगर अव तक मामला दर्ज नहीं किया गया है तो मामले को दूसरा रूप दिया जा सकता है।

वहीं पुलिस चौकी में संपर्क करने पर उन्होने वताया कि मामला उनके पास आया है जिसकी जांच जारी है । दोनों पक्षों के व्यान लिए जा रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...