नूरपुर में नवनिर्मित मंदिर में 200 वर्ष के उपरांत स्थापित की भगवान श्रीकृष्ण व बलराम की मूर्तियां

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर के वार्ड दो रामपुरी मोहल्ले में शुक्रवार को भगवान कृष्ण व बलराम की मूर्तियां करीब 200 वर्ष के उपरांत नवनिर्मित मंदिर में स्थापित कर दी गई।

पिछले दो दिनों से मूर्तियों की नए मंदिर में स्थापित करने को लेकर हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था।

यह जानकारी देते हुए पंडित सतपाल शास्त्री , पंडित वॉवी व अवतार शास्त्री ने बताया कि वर्षों पहले एक कुटिया में भगवान श्रीकृष्ण व बलराम जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी ।

तथा अब नवनिर्मित भव्य मंदिर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण व बलराम की मूर्तियां पूजा अर्चना कर स्थापित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया ।

इस मौके पर श्री बृजराज स्वामी मंदिर कमेटी नूरपुर के उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल शर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत शाखा प्रबंधक प्रदीप शर्मा व ब्राह्मण सभा के इंद्र पाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...