शादी के नाम पर ठगी: बरात लेकर पहुंचा दूल्हा बैरंग लौटा, पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

Image

शादी के नाम पर 1.12 लाख नकद और 1.7 लाख के गहने ठगने का मामला सामने आया है। शादी के लिए नेरचौक गए दूल्हे के लिए न तो मंडप सजा और न ही दुल्हन मिली। इसके बाद बरातियों को बैरंग लौटना पड़ा। 

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के साथ लगती लुहारवीं पंचायत के बरोटा में शादी के नाम पर 1.12 लाख नकद और 1.7 लाख के गहने ठगने का मामला सामने आया है। शादी के लिए नेरचौक गए दूल्हे के लिए न तो मंडप सजा और न ही दुल्हन मिली। इसके बाद बरातियों को बैरंग लौटना पड़ा। दूल्हे के पिता ने घुमारवीं थाना में इसको लेकर मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं क्षेत्र के लुहारवीं पंचायत के बरोटा निवासी जयपाल पुत्र प्रेम सिंह गांव बरोटा डाकखाना लुहारवीं ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वह अपने बेटे की शादी के बारे में एक व्यक्ति से मिला जिसने बताया कि शादी करवाने के लिए 70 हजार का खर्च आएगा।

पीड़ित व्यक्ति ने उसी दौरान उस व्यक्ति को  दो हजार रुपये नकद दे दिए। वहीं उसके बाद फोन करके उस व्यक्ति ने किसी अश्विनी नाम के व्यक्ति का नंबर दिया। अश्विनी से फोन पर बात होने पर उसने उन्हें मंडी में मिलने को बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो उस व्यक्ति ने शादी के खर्चे को लेकर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने 55 हजार रुपये नकद और 55 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए लेकिन उसने लड़की से नहीं मिलवाया। उसने फोन पर ही लड़की का फोटो दिखाया और फोन पर लड़की की बात करवाई।

26 सितंबर को जब बरात लेकर नेरचौक गए तो वहां पर उन्हें कोई नहीं मिला। जब अश्विनी को फोन किया तो उसने बताया कि दुल्हन के पिता की मौत हो गई है और हम वापस आ गए। वहीं जब पीड़ित व्यक्ति ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी व्यक्ति देने से आनाकानी करने लगा। पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि शादी की तैयारियों पर भी तीन लाख लाख का खर्च आया है। घुमारवीं थाना ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा गहन छानबीन की जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...