शादी का झांसा देकर किन्नर से करता रहा शारीरिक शोषण, किन्नर ने करवाया मामला दर्ज

--Advertisement--

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, मामला दर्ज

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल के एक युवक पर पंजाब राज्य की रहने वाली एक किन्नर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायत में एक किन्नर ने आरोप लगाया कि लाॅकडाऊन के समय सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई और उसने उसी दौरान युवक को बता दिया था कि वह एक ट्रांसजैंडर है, लेकिन फिर भी युवक उससे बात करता रहा।

फिर प्यार व शादी का झांसा देता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाने शुरू कर दिए, लेकिन जब उसने युवक को कोर्ट मैरिज के लिए कहा तो उसने परिवार के राजी न होने का बहाना बनाकर बातचीत करनी बंद कर दी।

इसके बाद पीड़िता ने पंजाब में वूमैन सैल में शिकायत कर दी और आपसी बातचीत के बाद उसने लड़की बनने के लिए सर्जरी करवा ली, लेकिन सर्जरी के बाद भी युवक ने बात नहीं की। पीड़िता के अनुसार जब उसे पता चला कि युवक कहीं और सगाई कर रहा है, तो उसने युवक व उसके परिजनों को फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठाया।

डीएसपी खजाना राम के बोल 

डीएसपी खजाना राम से इस बारे बात हुई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...