
व्यूरो रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर आए दिन मज़ेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों एक दुल्हन का फनी वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, एक दुल्हन का शादी के मडंप में जाने की बजाय वह जिम में वर्कआउट करने पहुंच गई। वीडियो में एक लड़की शादी के गेटअप में मंडप पर जाने से पहले जिम में डंबल उठाती दिख रही है।
इस वीडियो को नागालैंड में तैनात 1992 बैच के आईपीएस ऑफिसर रूपिन शर्मा ने ट्विटर शेयर किया है। इस वीडियो में दुल्हन शादी के जोड़ों में नजर आती है, वह एक जिम में है और अलग-अलग एक्सरसाइज करते हुए फोटो खिंचवा रही है, कभी वह डंबल उठाती है तो कभी दूसरे वर्कआउट करती है। आप भी देखिएं दुल्हन का यह मज़ेदार वीडियो
