शहवा-भड़कवास सड़क पर फिर हादसा, पहाड़ी से गिरा पत्थर, अध्यापक की मौत

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

चुराह व्यक्ति की पहचान रूप सिंह पुत्र जय दयाल, गांव लाहरोग, डाकघर जुगरा, तहसील चुराह, जिला चंबा में रूप में हुई।

तीसा चुराह उपमंडल की खजुआ पंचायत के शहवा-भड़कवास सड़क पर पहाड़ी से गिरने से एक अध्यापक की मौत हो गई। यह मामला रविवार को सामने आया।

व्यक्ति की पहचान रूप सिंह पुत्र जय दयाल, गांव लाहरोग, डाकघर जुगरा, तहसील चुराह, जिला चंबा में रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

कुछ दिन पहले इस सड़क पर पहाड़ी से भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के मृतक पूर्णदास के परिजन उसकी आत्मा शांति के लिए विशेष पूजा अर्चना के लिए घटनास्थल पर गए थे। इसी दौरान वहां पहाड़ी से पत्थर की चपेट में आने से वहां खड़े खड़े रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना पुलिस को दी। टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा है कि रूप सिंह प्राइमरी स्कूल सरगढ़ में अध्यापक थे। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। साथ ही जांच शुरू कर दी है। अध्यापक की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया है।

डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। बताया कि चार दिन पहले यहां भूस्खलन की चपेट में दो व्यक्ति की मौत हुई थी। परिजन यहां पूजा पाठ के लिए गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...