शर्मनाक! स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी फरार

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू                                                                                

पंचरुखी थाने के तहत एक सरकारी स्कूल में आधी छुट्टी के दौरान छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक बाहरी युवक द्वारा स्कूल की सुरक्षा दीवार के साथ 10वीं की छात्रा को पकड़कर जबरदस्ती छेड़खानी शुरू कर दी गई। स्कूल के बच्चों ने देखा तो उन्होंने स्कूल की अध्यापिका को बताया।

जब लड़की के बचाव में स्कूल की अध्यापिका आई तो उसको भी मुक्का मारा लेकिन अध्यापिका किनारे हो गई और उनका बचाव हो गया। बताते चलें कि कुछ दिन पहले भी एक स्थानीय औरत से कुछ स्थानीय युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी।

पुलिस द्वारा कुछ युवकों से शक के आधार पर पूछताछ भी की गई थी। इन घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पंचरुखी पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन युवक हाथ नहीं लगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...