विदेश में बेटे की गिरफ्तारी की झूठी जानकारी देकर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

--Advertisement--

विदेश में बेटे की गिरफ्तारी की झूठी जानकारी देकर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

ऊना – अमित शर्मा                                                                                                         

विदेश में कार्यरत बेटे को पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने की झूठी जानकारी देकर कुछ लोगों ने मैहतपुर के एक व्यक्ति से लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने भटोली निवासी लोक नाथ शर्मा की शिकायत पर रवि राज निवासी गाव अम्बा, तहसील पुरवा व जिला पुरनिया बिहार, कपाड़िया अलीसागर निवासी गुजरात, सन्तोष कुमार निवासी झारखंड और निधी देशभरतार निवासी हैदराबाद के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे मोबाइल पर फोन आया कि उसके बेटे को कनाडा में पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे छुड़ाने की एवज में 2,40,000 रुपए भेजो। इस पर उसने तुरंत आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खाता नम्बरों में पैसे भेज दिए।

उसी शाम को उसके बेटे का फोन आया, जिसने बताया कि उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था, जिससे उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिरमौर में बारिश का कहर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब जलमग्र, स्कूलों में कल छुट्टी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।...

बारिश और बर्फबारी में भी आरामदायक होगी हिमाचल प्रदेश पुलिस की नई कॉम्बैट वर्दी

हिमखबर डेस्क विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी...

आनी के बुआंदा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

हिमखबर डेस्क कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शुक्रवार दोपहर...