शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रैवलर को लगाई आग, कार के भी तोड़े शीशे

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चुराह के भंजराड़ू-चनवास-शहवा मार्ग पर कुछ शरारती तत्वों ने एक टेंपो ट्रैवलर को आग लगाकर जला दिया वहीं एक अन्य कार के पत्थरों से शीशे तोड़ डाले। शरारती तत्वों ने इस वारदात को देर रात के समय अंजाम दिया।

अन्य लोगों को इस वारदात का पता उस समय लगा, जब दूसरे दिन सुबह वाहन मालिक अपनी गाड़ी के पास पहुंचा। गाड़ी जली हुई थी। गाड़ी के अंदर झांककर देखा तो उसके अंदर घास के गट्ठियां रखी हुई थीं। जिनको की गाड़ी में आग लगाने को इस्तेमाल किया गया था। इसकी सूचना उन्होंने तीसा थाना में दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वाहन मालिकों के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। संबंधित मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कई लोग अपने वाहनों को रात के समय सड़क किनारे पार्क करते हैं। ऐसे में अब उन्हें अपने वाहनों की चिंता सताने लगी है। साथ ही लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि वाहन को आग लगाने और शीशे तोड़ने वाले शरारती तत्वों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

तीसा थाना प्रभारी अशोक कुमार के बोल

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए तीसा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...