शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े 35 चालकों ने कोर्ट के लॉकअप में काटी एक दिन की सजा

--Advertisement--

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाले 35 वाहन चालकों को कोर्ट के लॉकअप रूम में रहकर एक दिन की सजा काटनी पड़ी। 

चम्बा – अनिल संबियाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाले 35 वाहन चालकों को कोर्ट के लॉकअप रूम में रहकर एक दिन की सजा काटनी पड़ी।

अदालत ने इन चालकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे, क्योंकि ये चालक अदालत से समन जारी होने के बावजूद पेशी पर नहीं आ रहे थे।

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने इन चालकों को पकड़कर अदालत में पेश किया। अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर ने इन वाहन चालकों को एक दिन कोर्ट के लॉकअप रूप में रहने की सजा सुनाई।

यह सजा सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक की हुई। इसके साथ ही 6,22,500 रुपये जुर्माना भी लगाया। सुनवाई के दौरान 47 मामलों का निपटान होना था, लेकिन गैर जमानती वारंट जारी होने के उपरांत 35 लोग अदालत में पहुंचे, जबकि शेष अन्य चालकों के खिलाफ दोबारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकार ने बदले बीपीएल चयन के मानदंड, इन परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

हिमखबर डेस्क प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन की...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत और चार घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के शिमाल में शुक्रवार सुबह एक...

चंडीगढ़ में हिमाचल को दें 7.19% हिस्सा, CM सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से उठाए मुद्दे

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को...