शरण कॉलेज में हुआ कृष्ण लीलाओं का गुणगान

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (काँगड़ा) में जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें डीएलएड व बीएड की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति देकर काफ़ी समां बांधा।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधक एच के चांद सैनी, चेयरमैन अंशुल सैनी, निदेशक शालिनी सैनी, एकेडमिक डायरेक्टर मल्लिका शर्मा सैनी, कालेज प्रिंसिपल डा सुमन शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल डा आरती शर्मा के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

ततपश्चात छात्राओं ने एकल गान, एकल नृत्य, समूह गान, समूह नृत्य कर सबको भावाविभोर कर दिया। डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने तुम प्रेम हो, तुम प्रीत हो राधे भजन गाकर सबको भक्ति के सागर में डुबो दिया। जन्माष्टमी पर्व को मनाते हुए शरण कालेज के प्रांगण में झूला लगाया गया व मटकी फोड़ कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उत्साहित दिखे।

बीएड की छात्रा दीक्षा और आंचल ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर रासलीला तक की सारी कथा अपने नृत्य व अभिनय के माध्यम से सुनाई। प्राचार्या डा सुमन शर्मा ने सभी को जन्माष्टी पर्व की बधाई दी तथा कहा कि ऐसे पर्व हमें हमारी आस्था से जोड़ते हैं। इनको कॉलेज में मनाने का हमारा उद्देश्य छात्राओं को उनकी हिंदू संस्कृति से अवगत करवाना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...