शगुन योजना में 361 लाभार्थियों को 1.12 करोड़ रुपये आबंटित

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल सरकार की शगुन योजना में मंडी जिले में अब तक 361 लाभार्थियों को लगभग 1.12 करोड़ रुपये आबंटित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा अप्रैल 2021 में आरंभ की गई इस योजना में हर वर्ग के गरीब परिवारों को कवर किया गया है। हिमाचल सरकार द्वारा शगुन योजना में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह पर 31 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।

यह जानकारी मंडी जिला में लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में दी गई। मंडी जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित इन कार्यक्रमों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध नाट्य दलों ने  गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया ।

कैसे लें शगुन योजना का लाभ

उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार ने पहली अप्रैल, 2021 सेे शगुन योजना शुरू की है। इसमें प्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह पर 31 हजार रुपये का शगुन सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है। शगुन की यह राशि बेटी की हिमाचल से बाहर शादी करने पर भी दी जाती है। योजना का लाभ लेने को शादी से दोे महीने पहले से लेकर शादी के बाद 6 महीने के भीतर आवेदन किया जा सकता है। धनराशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में डाली जाती है। योजना के लाभ के लिए लड़की की उम्र 18 साल या इससे अधिक एवं वर की 21 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए।

यहां करें संपर्क

योजना का लाभ लेने को नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना कार्यालय अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-223845 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कलाकारों ने लोगों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य अनेक योजनाओं के तहत लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

8 को यहां हुए कार्यक्रम

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत 8 दिसम्बर को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में कलखर और ढलवान, सदर विधान सभा क्षेत्र में पण्डोह और जागर, बल्ह विधानसभा क्षेत्र में चलाह और बडसू, सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में सलापड़ और सलापड़ कॉलोनी, धर्मपुर विधानसभा में पपलोग और बसन्तपुर ,करसोग विधानसभा क्षेत्र में बालीधार और चौरीधार, नाचन विधानसभा क्षेत्र में मषोगल और कुटाछी ,सराज विधानसभा क्षेत्र में बालीचौकी और खहणी, जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में हारगुनैण और रोपा पधर, द्रंग विधानसभा क्षेत्र में टीहरी और कटौला में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...