शक्तिपीठ “श्री नैना देवी” में पंजाब के श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 1 किलो चांदी का छत्र व सोने के नेत्र

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में बुधवार को सप्तमी के दिन भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। ऐसे ही पंजाब के श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में 1 किलो चांदी का छत्र और सोने के नेत्र अर्पित किए।

श्री नैना देवी मंदिर में बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु माता के दरबार में सोना व चांदी अर्पित करते हैं और माता से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इसी तरह बुधवार को भी रायकोट से श्रद्धालुओं का एक जत्था माता के दर्शनों के लिए आया। यह जत्था माता का झंडा लेकर जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में पहुंचा। उन्होंने मां के चरणों में सोने के नेत्र और चांदी के छत्र अर्पित कर माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी कुछ समय पहले सोना-चांदी माता के चरणों में अर्पित किया गया था। सेवा सोसायटी लुधियाना द्वारा 40 किलो चांदी के स्तंभ माता के चरणों में अर्पित किए गए थे। जिसकी कीमत लगभग 33 लाख रुपए आंकी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...