शक्तिपीठ माता ब्रजेश्वरी देवी नगरकोट धाम कांगड़ा में हाइजीनिक तरीके से परोसा जा रहा लंगर

--Advertisement--

शक्तिपीठ माता ब्रजेश्वरी देवी नगरकोट धाम कांगड़ा में हाइजीनिक तरीके से परोसा जा रहा लंगर

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शक्तिपीठ माता ब्रजेश्वरी देवी नगरकोट धाम कांगड़ा में सुख की कांग्रेस सरकार में व्यवस्था परिवर्तन के चलते यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने और पर्यटन मंत्री कैबिनेट रैंक आर ऐस वाली ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है मैं उसे बखूबी निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।

सफाई व्यवस्था के बाद लंगर की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करते हुए, आज प्रथम चैत्र नवरात्र हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में मंदिर में लंगर के कर्मचारियों को हाइजीनिक तरीके से हाथ में ग्लव्स सर में कैप विद नेम प्लेट और लंगर की टी शर्ट पहनते हुए खाने को सर्व किया गया।

आज से मां भगवती के दरबार में एक सप्ताह का मीनू भी लगा दिया गया है और मंदिर बाजार से नेहरू चौंक में लंगर और मंदिर के भोग आरती की समय सारणी भी लगा दी गई है और यात्रियों की सुविधा के लिए रोड मैप के जरिए और पंपलेट बना दिए गए हैं।

नव नियुक्त ट्रस्टी पंडित अशोक हिमाचली ने बताया है कि सुरक्षा की दृष्टि से 40 होमगार्ड और 12 होमगार्ड अलग लगाए गए हैं। सफाई से लेकर लंगर तक लंगर से लेकर यात्री की सुविधा तक हर प्रकार की दृष्टि से मंदिर में गतिविधियों को नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं।

मंदिर की साज सजा फूलों से सजाया गया है। यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था, ठहरने की सुविधा, सभी चीजों का इंतजाम किया गया है। ट्रस्टी और मंदिर प्रशासन और अधिकारियों ने इसके लिए समय-समय पर सबकी ड्यूटी लगा दी गई है।

कमिश्नर ऑफ़ टेंपल जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सभी को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। एसडीएम कांगड़ा मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार मोहित रतन डीएसपी और एसएचओ कांगड़ा ने मोर्चा संभाला हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...