व्यास के प्रभ ने जीती बड़ी माली

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

उपमंडल झंडूता के तहत कलोल पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर लग में शिव शक्ति छिंज कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन किया गया।

दंगल में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी व भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर अमरनाथ धीमान ने शिरकत की। कमेटी प्रधान कैप्टन ज्ञान चंद धीमान व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

लोगों के सहयोग से आयोजित इस दंगल में भारी संख्या में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में बड़ी माली का फाइनल मुकाबला व्यास के प्रभ व अमृतसर के हसन के बीच हुआ। इसमें प्रभ ने हसन को हराकर मुकाबला जीत लिया।

वहीं छोटी माली के फाइनल मुकाबले में लखनपुर के लक्की व समोह के प्रिस पहुंचे। इसमें लक्की ने प्रिस को पटखनी देते हुए मुकाबला अपने नाम किया। अमरनाथ धीमान ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को इनाम भेंट किए।

दंगल में बड़ी माली के विजेता पहलवान को गुर्ज और 35 सौ रुपये तथा उपविजेता को 31 सौ और स्मृतिचिह्न भेंट किया गया। छोटी माली के विजेता पहलवान को 25 सौ व उपविजेता को 21 सौ रुपये भेंट किए गए। अमरनाथ धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि छिज मेले व त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने दंगल कमेटी को 11100 रुपये व गुर्ज भेंट किया।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर रमेश चंद शर्मा, भाग सिंह, बसीर मोहम्मद, कलोल पंचायत के प्रधान देश राज, जगरनाथ, पुरुषोत्तम, भूपेंद्र सिंह, पंडित केशवानंद, पंडित पंकज, संदीप शर्मा, बीडीसी सदस्य हरदेई, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, सूबेदार राकेश, अजय कुमार, ओंकार आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...