व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील में लगाई छलांग, मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

सुंदरनगर के चलेली गांव के एक व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगी दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। सदर थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया है।

सदर थाना पुलिस को शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया और जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुंदरनगर के चलेली गांव के रमेश चंद (39) पुत्र डंडू राम के रूप में हुई है। वह बद्दी में पलंबर की नौकरी करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है। वहीं सदर थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10वीं पास-फेल युवाओं के लिए नौकरी का मौका! 100 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 28 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 60 पदों पर होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी...

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...