“वीट प्लस्टिक पॉल्यूशन थीम” के अंतर्गत रैत के लहेश्वरी माता मंदिर परिसर में किया औषधीय और फलदार पौधों का रोपण

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में महाविद्यालय पर्यावरण क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्रों ने “वीट प्लस्टिक पॉल्यूशन थीम ” के अंतर्गत रैत के लहेश्वरी माता मंदिर परिसर में औषधीय और फलदार पौधा रोपण किया। वहीँ बच्चों ने आस पास पड़ी पलास्टिक को जलस्त्रोतों से हटायाI

इस मोके पर कार्यकारी निदेशक डा बीएस पठानिया ने कहा की हम अपने पर्यावरण से प्रभावित होते हैं, उसी प्रकार हमारा पर्यावरण भी हमारे द्वारा किए गए कृत्यों से प्रभावित होता है। जैसे लकड़ी के लिए काटे गए पेड़ो से जंगल समाप्त हो रहे है और जंगलो के समाप्त होने से इसमे रहने वाले जीवों के जीवन पर भी असर पड़ रहा है।

जीवों की कुछ जातीय तो विलुप्त हो गयी और कुछ विलुप्त होने की कगार पर है। वहीँ प्राचार्य डा प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा की वैसे तो ऐसी कोई तेज़ तकनीक नहीं है, जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण पर तुरंत काबू पाया जा सके। परंतु मनुष्य अपने छोटे-छोटे प्रयासो से इस समस्या को कम जरूर कर सकता है।

उन्होंने कहा की अब भाषणों से बाहर निकल कर जमीनी तौर पर कम करने की जरूरत है I अंत में बच्चों ने प्रतिज्ञा की हम वन महोत्सव में कम से कम 1 हजार पौधा रोपण कर अपने पर्यावरण की रक्षा में सहयोग देंगे।

ये रहे मौजूद

इस मोके पर एचओडी सुमित शर्मा, शालिनी, अनुराधा, भावना, नन्द किशोर, अभिषेक, शशि, शिखा कौंडल, पर्यावरण क्लब के छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...