विवाहिता ने दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

महिला पुलिस थाना में एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने संबंधी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महिला की ओर से दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार उसकी शादी नौ दिसंबर, 2020 को कांगड़ा के एक युवक के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके स्वजनों ने विभिन्न सोने की वस्तुएं और अन्य घरेलू सामान दिया, लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही ससुराल पक्ष के सदस्य ने कहा कि यह बेकार घरेलू सामान के बदले नकदी और कार लेकर आए।

आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने के साथ ही शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करने के साथ ही पिटाई करते व धमकी देते थे कि अच्‍छी कार व नकदी नहीं लाएगी तो मार देंगे।

महिला थाना की टीम ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...