
भटियात – भूषण गुरुंग
शुक्रवार को विकास खण्ड भटियात की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनेटा में परीक्षा भवन व अतिरिक्त नये भवन का उदघाटन मुख्य सचेतक व विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने जनता एवं विभाग की उपस्थिति में किया । अतिरिक्त भवन 7 लाख 50 हजार रुपए की लागत से तैयार किया गया ।
पंचायत प्रधान व स्कुल के अध्यापको तथा स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया । मुख्य तिथि ने द्वारा द्विप प्रज्वल कर कार्यक्रम का आगाज किया स्कुल प्रबंधक ने बच्चों के बार्षिक रिर्पोट पेश की । स्कुली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया ।
मुख्य सचेतक विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने स्कुल में पहुंचने पर आभार प्रकट किया । जरयाल ने कहा कि भटियात में विकास बड़ी तेजी से किया जा रहा सड़कों का जाल गांव गांव तक पहुंचाया जा रहा है , भटियात में शिक्षा को महत्त्व देते हुए जहां भवन की जरूरत होती बहां भवन बनाए जा रहे हैं।
जरयाल ने लोगों से कहा कि बच्चों को सरकारी स्कुल में पढ़ाओ प्राइवेट स्कुलो को छोड़ो क्युकि सरकारी स्कुल के अध्यापक कई परिक्षाओं को पास कर अध्यापक बनते हैं तो वो अच्छी शिक्षा बच्चों प्रदान करते है। भाजपा सरकार लेपटोप , बर्दी , किताबें फ्री दें रही है । कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ देश को लूटा है मोदी सरकार ने ना खाया है ओर ना किसी को खाने दिया है
कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत वहां पर जनता को संबोधित किया।आज हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। हर्ष का विषय है कि बच्चों को अब शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। जयराम सरकार प्रदेश की जनता को हर सुविधा घरद्वार मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है।
