विधायक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल महारल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

--Advertisement--

Image

गुणात्मक शिक्षा ही तैयार करती है मजबूत राष्ट्र की नींव : इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 27 जनवरी – अनिल कपलेश

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि जिस तरह स्वस्थ शरीर के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार उत्कृष्ट समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी है।

शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महारल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही एक मजबूत नींव तैयार करती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है।

उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करें।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

इससे पहले प्रधानाचार्य विजय कपिलेश ने विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण चंद, जिला सहकारी सभा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय पटियाल, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा, सिद्धचानों मंदिर समैला के महंत चमन लाल, ग्राम पंचायत महारल के प्रधान बाला राम, पूर्व बीडीसी सदस्य सुनील दत्त, ग्राम पंचायत जमली के पूर्व प्रधान सतीश सोनी, जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...