शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एव शीर्ष नेतृत्व का शाहपुर हल्के की जनता का मानसम्मान देने के लिए तहदिल से आभार।
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर हल्का के विधायक केवल सिंह पठानिया को मुख्य सचेतक बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा हर कोई अपनी-अपनी ओर से बधाइयां देने में मशगूल हो गया। जैसे ही यह खबर शाहपुर हल्के तक पहुंची, तो सोशल मीडिया में बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।
यही नहीं, कांग्रेस कार्यालय रैत में मिठाई बांटी जाने लगी तथा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इन्होंने जहां शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया, वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी शाहपुर हल्का को मान-सम्मान के लिए धन्यवाद किया।
इन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री मंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर हल्के की जनता को विधायक केवल सिंह पठानिया को विधानसभा मुख्य सचेतक बना कर तोहफा दिया है।
नवनियुक्त विधानसभा मुख्य सचेतक केवल पठानिया की धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया, एवं महिला कांग्रेस, शाहपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर एवं ब्लॉक कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों एवं युवा कांग्रेस और सम्माननीय कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़े और लड्डू बांट कर खुशी मनाई।

