विदेश में दिखी आजादी के अमृत महोत्सव की धूम, नाटी पर थिरके विदेशी

--Advertisement--

Image

मंडी, 15 अगस्त – नरेश कुमार

देश भर में मनाए जा रहे आजादी के “अमृत महोत्सव” की धूम विदेशी जमीं पर भी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में भारतीय मूल के हिमाचलियों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई।

खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी नाटी भी डाली गई, जिस पर ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय लोग भी जमकर थिरकते हुए नजर आए।  ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने वहां से भेजे वीडियो संदेश में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर उनमें भी उतना ही उत्साह है, जितना भारत में रह रहे लोगों में है।
अपनी सभ्यता और संस्कृति को विदेशी जमीं पर दिखाना, उन्हें बहुत ज्यादा अच्छा लगा। इससे जहां उनके बच्चों को अपने देश की संस्कृति और इतिहास के बारे में पता चला वहां उन्हें भी एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में आयोजित इस समारोह में भारतीय मूल के नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय सांसद जैकिंटा एलन, विक्टोरिया शहर के उप प्रधान और बेंडिगो शहर के राज्य सदस्य, विधान सभा विक्टोरिया की अध्यक्ष और बेंडिगो वेस्ट की राज्य सदस्य व सांसद मैरी एडवर्ड्स, ग्रेटर बेंडिगो शहर से सीआर जेनिफर एल्डन और मेयर सीआर एंड्रिया मेटकाफ भी मौजूद रहे।

बता दे कि इस कार्यक्रम के सूत्रधार हिमाचल के मंडी के अभिषेक अवस्थी व अनिमा अवस्थी के इलावा लक्ष्मण दुआ व रोहित शर्मा थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...