विचार अभिव्यक्ति लेखन प्रतियोगिता के लिए मांगे आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला स्तरीय स्टेज 01 विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता(लेखन) का आयोजन दिनांक 18 से 20 मई तक करवाया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में थीम वर्ष 2048 के लिए स्पोर्टस् विजन फार हिमाचल प्रदेश है। इस प्रतियोगिता के विषय पंजीकृत अभ्यर्थियोंको 18 मई 2025 को ही साझा किए जाएंगे। यह जानकारी जिला युवाएं खेल सेवा अधिकारी सन्नी कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को अपना विषय हिन्दी/अंग्रेजी में लिखना होगा तथा पीडीएफ फाईल बनाकर कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा। इन निबन्धों में से कुल 05 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता स्टेज-2 के लिए चयनित किया जाएगा।

तदोपरांत राज्य स्तर स्टेज-2 प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों को अवसर मिलेगा जिसमें प्रथम, दूसरे व तृतीय स्थान पर रहने वालों को क्रमशः 8000रू0, 5000रू0, 3000रू0 तथा चैथे से दसवें प्रतिभागी को प्रति 1000रू0 आबंटित किए जाएगें।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 15 से 25 वर्ष के युवाओं को आमंत्रित किया जाता है। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि अपना पंजीकरण दिनांक 17 मई 2025 तक जिसमें प्रतिभागी अपने नाम, पिता का नाम, स्थाई पता व फोन नम्बर सहित जानकारी साधारण पत्र पर जिला युवा खेल सेवाएं विभाग के  कार्यालय में ई-मेल से भेजना सुनिष्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...