विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह के 88 वें जन्मदिवस पर एम्बुलेंस,ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेंट किये

--Advertisement--

Image

शिमला,23 जून.जसपाल ठाकुर 
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आज अपने पिताश्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 88 वें जन्मदिवस पर हॉली लॉज से अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण को तीन व वीरभद्र सिंह के निर्वाचन क्षेत्र अर्की को दो एम्बुलेंस व साथ में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भी भेंट किये।
विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान उनके पिताश्री वीरभद्र सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के प्रति प्रदेश के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके पिताश्री के स्वास्थ्य में डॉक्टरों की निगरानी में लगातार सुधार हो रहा है।उन्होंने कहा की प्रदेश के लोगों के स्नेह और प्यार के लिए वह उनके आभारी है।
इस दौरान उन्होंने नारकंडा एडवेंचर स्पोर्ट्स टूरिज्म एंड रेस्क्यू क्लब के प्रधान रूपेश कंवल की ओर से 6 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर क्रमशः एक एक नारकंडा, कोटगढ़, थानाधार,कुमारसैन व बड़ागांव के लिए भी भेंट किये।
इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत छाजटा,हरीश जनारथा,वेद प्रकाश शर्मा,निर्मला वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,प्रदीप वर्मा,सुरेश नागटा,अर्की ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर,प्रदीप शर्मा,कर्मचंद, रामलाल, विक्रम,धर्मद्र के अतिरिक्त कई अन्य कार्यकर्ता थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...