विकलांग व्यक्ति बीपीएल से बाहर क्यों : यादविंदर कुमार

--Advertisement--

ग्राम पंचायत सेरी मे विकलांग हेत राम को बी पी एल से निकाला बाहर

मंडी – अजय सूर्या

“ग्राम पंचायत सेरी का कारनामा” यू तो सरकार कहती है विडो और विकलांग लोगो को बी पी एल से बाहर नही निकालेगी लेकिन ग्राम पंचायत सेरी मे हेत राम को बी पी एल सूची से बाहर कर दिया गया जबकि हेत की स्वय एक आँख नही है। दूसरी आँख में बहुत कम दिखाई देता है और उनकी धर्म पत्नी हिमती देवी को डिस्क की समस्या, एवम पेट दर्द 5-6 सालो से लगातार बनी हुई है।

आपको बता दे हेत राम की तीन बेटियां और एक बेटा है। जो अभी बारहवीं पास कर स्कूल से निकला है। तीनो बेटियो की शादी हो चुकी है औऱ बेटा आगे की पढ़ाई करना चाहता है। पर बहुत गरीब परिवार से होने के कारण पढ़ाई नही कर पा रहा है।

हेत राम से बात करने पर उन्होंने बताया कि घर खर्चा बहुत ही मुश्किल से चल पा रहा है। सरकार द्वारा उन्हें जो पेंशन मिलती है, उससे दवाई का खर्चा ही हो पा रहा है।

समाज सेवी राकेश कुमार ने कहा कि यू तो सरकार बड़े बड़े वादे करती है कि विकलांगो और विडो महिलाओं को बी पी एल से बाहर नही निकाला जाएगा तो फिर विकलांग हेत राम् को बाहर कियु ?

हेत राम 47 वर्षिय के ऊपर उनकी धर्म पत्नी हिमती देवी 46 वर्षिय उनकी माता हाडी देवी 70 वर्षिय ,उनके बेटे विजय कुमार 17 वर्षिय का सारा कार्यभार है ,एक विकलांग व्यक्ति करे तो क्या करे ।

राकेश कुमार ने विकलांग हेत राम एवं पूरे परिवार की तरफ से सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार को पुनः आई आर डी पी में सम्मिलित किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...