विंटर क्वीन 2025 का जुनून: जलोड़ी जोत बन्द होने के बाबजूद करसोग से होते हुए ऑडिशन के लिए कुल्लू पहुंची रामपुर बुशैहर की युवती

--Advertisement--

विंटर क्वीन 2025 का जुनून: जलोड़ी जोत बन्द होने के बाबजूद करसोग से होते हुए ऑडिशन के लिए कुल्लू पहुंची रामपुर बुशैहर की युवती।

कुल्लू – हिमखबर डेस्क 

कहते हैं अगर लक्ष्य तय है तो कितनी भी मुश्किलें सामने आए हिम्मत वाले को उसकी मंज़िल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता, जी हां कुछ ऐसा ही साबित किया है, रामपुर बुशैहर की मात्र 18 साल की युवती तनीशिका ने।

विंटर कार्निवाल 2025 के लिए आजकल विंटर क्वीन व वॉयस ऑफ कार्निवाल के ऑडिशन हो रहे हैं। ऐसे में अनेकों प्रतिभागी अपना हुनर दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन रामपुर बुशैहर की रहने वाली युवती तनीशिका में विंटर कार्निवाल मनाली का इतना जुनून दिखा और यह बर्फबारी के बाद बन्द पड़े जलोड़ी जोत के चलते यह इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई किलोमीटर करसोग से सफर करती हुई आज कुल्लू ऑडिशन देने पहुंची और अपना दमदार प्रदर्शन दिया।

हालांकि अभी ऑडिशन के रिज़ल्ट आने बाकी हैं लेकिन इस युवती के जज़्बे को सभी ने खूब सराहा है। तनीशिका ने बताया कि वह काफी सालों से इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती थी और वह फैशन ग्रूमर व अभिनेत्री दिव्यांगना मेहता को अपना रोल मॉडल मानती हैं।

बस वह इसी जुनून के चलते इतनी दूर विंटर कार्निवाल क्वीन के ऑडिशन के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया कि हार जीत ज़िंदगी के दो पहलू है और अगर इंसान में कुछ करने का जज़्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...