विंटर कार्निवाल मनाली 26 दिसंबर से, यहां होंगे विंटर क्‍वीन और वायस आफ कार्निवाल के आडिशन

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

दो से छह जनवरी तक मनाली में होने वाले विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्निवाल का मुख्य आकर्षण रहने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता सहित वायस आफ कार्निवाल के आडिशन की तिथियां निर्धारित हो गई हैं। कार्निवाल कमेटी ने इन आडिशन के लिए उप समिति का गठन किया है। शिमला में 26 दिसंबर, चंडीगढ़ में 27, हमीरपुर में 28, मंडी में 29 दिसंबर और दो जनवरी 2022 को मनाली में आडिशन होंगे।

सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आडिशन प्रक्रिया चलेगी। उप समिति प्रतिभाओं की तलाश करेगी और उनका चयन कर उन्हें कार्निवाल में प्रतिभा दिखाने का मौका देगी। कार्निवाल कमेटी के अनुसार इस बार कार्निवाल परेड सहित शरद सुंदरी 2022, वायस ऑफ कार्निवाल, लोक नृत्य प्रतियोगिता, फिल्मी डांस ओल्ड, फिल्मी डांस न्यू, फैशन शो, फेंसी ड्रेस, स्ट्रीट डांस, स्ट्रीट प्ले, क्लासिक डांस, टेलेंट शो, लिटल एंजेल्स ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतियोगिताएं कार्निवाल की शोभा बढ़ाएंगी।

अन्‍य राज्यों से टीमों के आवेदन आना शुरू हो गए हैं। एसडीएम एवं कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर में कहा कि विंटर क्वीन व वायस आफ कार्निवाल की प्रतियोगिता को रोचक बनाने व प्रतिभा की तलाश करने को आडिशन की तिथियां निर्धारित की गई हैं। कार्निवाल कमेटी 26 दिसंबर से ऑडिशन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

विंटर कार्निवाल के दौरान पर्यटकों का भी भारी सैलाब मनाली में उमड़ता है। नए साल के पहले सप्‍ताह के दौरान यह कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...