वन विभाग में अवार्ड वितरण में हुई बंदरबांट, 15 अगस्त से सिर पर कफ़न बांधकर करेंगे आमरण अनशन

--Advertisement--

Image

शिमला, 03 अगस्त – जसपाल ठाकुर

वन विभाग ने कर्मचारियों के लिए पुरस्कारों का ऐलान किया है। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को प्रदान किए जाएंगे, जिन्होंने पौधारोपण समेत वनों के संरक्षण में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है, लेकिन इन पुरस्कारों के वितरण से पूर्व ही बड़ा बवाल विभाग के अंदर हो गया है।

वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश बादल ने इन पुरस्कारों में बंदरबांट का आरोप लगाया है और इन अवार्ड को वापिस लेने की मांग की है।

प्रकाश बादल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अवार्ड की इस लिस्ट में आग बुझाते मौत के मुंह में समा गए कर्मचारी का नाम तक शामिल नहीं है। इसके साथ ही चौपाल और चंबा में वन माफिया के साथ भिड़ंत में चोटिल हुए दो वन रक्षकों को भी पुरस्कार लायक नहीं माना गया है।

अधिकारियों की चमचागिरी करने वालों को जिन्होंने कोई उत्कृष्ट काम नहीं किया उन्हें अवार्ड दिए गए हैं। इन्हें अगर वापिस नहीं लिया जाता है तो इसके खिलाफ वह 15 अगस्त से आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके लिए परिवार का पालन पोषण करना भी जरूरी है।

इस दौरान वह सर पर कफ़न बांधकर ऑफिस का काम करेंगे उसके बाद कुछ समय रिज पर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद रोजाना की तरह घर लौटेंगे पर अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...