वन विभाग ने ड्रोन से पहली बार पकड़ा अवैध वन कटान, चंबा थाने में एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

वन विभाग ने पहली बार ड्रोन के जरिये जंगल में देवदार के पेड़ों के अवैध कटान का मामला पकड़ा है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ चंबा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

गुरुवार को वनमंडल चंबा के दायरे में आने वाले मोरतू जंगल में वनरक्षक संयुक्त टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें जंगल में कुल्हाड़ी चलने की आवाजें सुनाई दीं। घना जंगल होने के कारण उन्हें मौके तक पहुंचने में समय लग सकता था।

उन्होंने अपने वन परिक्षेत्र अधिकारी जगजीत चावला को सूचित किया। उन्होंने टीम के साथ ड्रोन उड़ाकर स्थिति का पता लगाया। ड्रोन की मदद से तीन लोग देवदार के हरे भरे पेड़ काटते नजर आए।

टीम ने ड्रोन से कटान वाली जगह का पता लगाया। उसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी की अगुवाई में टीम वन काटुओं को पकड़ने के लिए गई। टीम के मौके पर पहुंचते ही तीन वन काटू औजार फेंककर जंगल में भाग गए।

तीन में से दो की उन्होंने पहचान कर ली गई है। इनके खिलाफ चंबा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पेड़ काटने में इस्तेमाल में लाए गए औजार कब्जे में ले लिए हैं।

अमित शर्मा, वनमंडल अधिकारी चंबा के बोल

सर्दियों में जंगलों में अवैध कटान और वन्य जीवों के शिकार की संभावना बढ़ जाती है। विभाग ड्रोन से जंगलों की निगरानी कर रहा है। मोरतू जंगल में अवैध कटाने मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। अवैध रूप से पेड़ों को काटने वाले वन काटुओं को नहीं बख्शा जाएगा। 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...