वन विभाग की टीम ने खारा के जंगल में दी दबिश, 2 भट्ठियों समेत 1050 लीटर लाहन की नष्ट

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिलो के पांवटा साहिब उपमंडल के खारा के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापामारी कर अवैध रूप से चल रही शराब की 2 भट्ठियों सहित 1050 लीटर लाहन को नष्ट किया है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि  खारा के जंगल में एक बार फिर अवैध शराब का धंधा जोर पकड़ रहा है।

सूचना के आधार पर वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार, वन रक्षक रणवीर व हरी आदि की टीम ने खारा के जंगल में छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने पाया कि जंगल में शराब की 2 भट्ठियां चल रही थीं, जहां 14 ड्रमों में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। टीम ने ड्रमों में रखी 1050 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब माफिया पहले ही मौके से फरार हो गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...