वन माफिया पर शिकंजा, लकड़ी से लदी सात गाडिय़ा जब्त

--Advertisement--

Image

हिमखबर, ऊना – अमित शर्मा

वन विभाग की टीम ने वन माफिया की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। ऊना-होशियारपुर रोड पर हिमाचल के अंतिम स्टेशन पंडोगा बैरियर पर अवैध लकड़ी से लदी सात गाडिय़ों को मौके पर पकड़ा गया है।

वन विभाग की टीम ने लकड़ी को ज़ब्त करते हुए घंडावल स्थित अपने स्टोर पर पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि यह अवैध लकड़ी ऊना और हमीरपुर दोनों जिलों के वनों से काटी गई है और इसे पंजाब ले जाया जाना था। वन विभाग ने लकड़ी तस्करी की कोशिश को रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे नाकाम किया गया। वहीं मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि वनों में फायर सीजन को देखते हुए हर तरह के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन इसके बावजूद लकड़ी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस घटना में प्रतिबंधित लकड़ी को भी पंजाब ले जाए जाने की बात सामने आ रही है। वन विभाग ने घटना के संबंध में पुलिस के पास भी मुकदमा दर्ज करवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 28 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 60 पदों पर होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी...

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...