वन मंडल नूरपुर में जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग तैयार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

वन मंडल नूरपुर के तहत पडते वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने तैयारियां कर ली है और साथ ही फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी है।

विभागीय जानकारी के अनुसार  वन मंडल नूरपुर के तहत पड़ती वन रेंज नूरपुर, कोटला, ज्वाली, इंदौरा व रे पांच वन रेंज पड़ती है ।

इस वन मंडल के अंतर्गत लगभग 53401 हेक्टेयर एरिया पड़ता है जिसमें लगभग 65 प्रतिशत एरिया आग की दृष्टि से संवेदनशील है। इसमें 59 वन विटों का लगभग 43706 हेक्टेयर क्षेत्रफल आग की दृष्टि से संवेदनशील है।

विभाग ने जंगलों को आग से बचाने के लिए तैयारियां कर ली है और सभी रेंजों में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन मंडल नूरपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

यहां 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक फायर सीज़न का समय है परंतु इस बार गर्मियां जल्द शुरू होने से विभाग से पहले ही तैयारियां कर ली है।

विभाग ने सभी वन रेंज के तहत पड़ती वन वीटों में जंगलों की फायर लाइनों की साफ-सफाई की है ताकि जंगल मे आग लगने के समय आग इन फायर लाइन से आगे न बढ़ पाए।

साथ ही विभाग ने जंगलों को आग से बचाने के लिए व उन पर नजर रखने के लिए करीब 84 फायर वाचर तैनात किए है इनमें वन रेंज नूरपुर में 21, कोटला में 14,जवाली में 13,इंदौरा में 20व रे में 16 फायर वाचर तैनात किए है।

इसके अतिरिक्त वन विभाग ने जंगलों को आग से बचाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया हुआ है और लोगों को इस बारे जागरूक किया जा रहा है।

वन मंडल नूरपुर डीएफओ के बोल

इस बारे वन मंडल नूरपुर के डीएफओ सुमन ओहरी ने बताया कि वन मंडल नूरपुर के तहत पड़ते जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग ने तैयारियां कर ली है और विभाग ने पांच रेंजों में 84 फायर वाचर तैनात किए है तथा नूरपुर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने के लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...