
बद्दी – रजनीश ठाकुर
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी मैं आज ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने एनजीओ पार्टनर हेमकुंड फॉर्मूलेशन के साथ मिलकर मलपुर में मोबाइल चेकअप वैन का मिलकर शुभारंभ किया।
जिसमें डीएसपी नालागढ़ मानविंदर ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। जिसमें सप्ताह के हर सोमवार को मोबाइल चेकअप वैन के साथ लोगों के स्वास्थ्य का निरीक्षण करके उन्हें मुफ्त में दवाइयां और टेस्ट प्रदान करेगा।
इस पूरे प्रोजेक्ट में एक डॉक्टर एक फार्मासिस्ट और एक लैबटेक्नीशियन हर समय रहेंगे। जो चेकअप करके लोगों के स्वास्थ्य के लिए जागरूक करेंगे।
इस प्रोग्राम में डीएसपी नालागढ़ मानविंदर ठाकुर ने कहा कि ल्यूमिनस और हेमकुंड एनजीओ के सहयोग से लोगो के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जिम्मेवारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी ली है ताकि हर आमजन को हर तरह के फ्री टेस्ट और दवाइयां मिलेंगे ताकि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे और लोग समय-समय पर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते रहें।
इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्ति पोलाराम चंदेल ,कैप्टन डी आर चंदेल, मेलाराम चंदेल, और लगभग 100 लोगों ने शिरकत की। कंपनी के प्लांट पवन कमबोज एचआर पुनीत कुमार उमेश शर्मा राघवेंद्र तिवारी तपन विकास युवराज और अन्य लोग उपस्थित रहे ।
कॉर्पोरेट सीएसआर के मैनेजर विलीना ने कहा कि इस तरह की सुविधाएं अन्य गांव को भी दी जाएंगी ताकि लोगों के स्वास्थ्य को लेकर कोई दिक्कत परेशानी ना आए और समय-समय पर उनको जागरूक किया जा सके।
