लोहे की शटरिंग से टकराकर युवक की मौत, आधे घंटे सड़क पर तड़पते रहे

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 10 सितंबर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक सवार युवक बाजार में लगाई लोहे की शटरिंग से टकरा गया, जिससे एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक मुख्य बाजार में दो युवक रात करीब 11 बजे लोहे की शटरिंग से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी जानकारी सामने आई है कि दुर्घटना के बाद युवक आधे घंटे तक बाजार में ही तड़पते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी सहायता नहीं की। वहीं जिस जगह पर यह हादसा पेश आया वहां रोशनी भी कम थी, जिस कारण यह दुर्घटना हुई।
मृतक की पहचान अजीत सिंह निवासी पातलियों व घायल अनुज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक निजी कंपनी में काम करते थे।
वहीं अस्पताल में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रिचा ने बताया कि रात तकरीबन 11 बजे एक्सीडेंट का मामला आया था, जिसमें अजीत सिंह की हालत काफी नाजुक थी परन्तु युवक ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...