लोक सेवा आयोग ने जारी किया सात भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल

--Advertisement--

शिमला, 06 जनवरी – नितिश पठानियां 

राज्य लोक सेवा आयोग ने 7 भर्ती परीक्षाओं का इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया है। ये इंटरव्यू 22 व 23 जनवरी को आयोग के मुख्यालय शिमला में लिए जाएंगे।

आयोग के सचिव डीके रतन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग में आचार्य ज्योतिष, फोरेंसिक विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर डॉक्युमेंट एंड फोटोग्राफी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट पब्लिकेशन ऑफिसर और टाउन एंड कंट्री विभाग में असिस्टेंट टाउन प्लानर की भर्ती के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 22 जनवरी 2024 को होगा।

इसके अगले दिन 23 जनवरी 2024 को असिस्टेंट एवं जिला लैंग्वेज ऑफिसर भाषा विभाग से, फॉरेंसिक साइंस से साइंटिफिक ऑफिसर डॉक्युमेंट एंड फोटोग्राफी और साइंटिफिक ऑफिसर केमिस्ट्री और टॉक्सिकोलॉजी के पर्सनैलिटी टेस्ट लिए जाएंगे।

इन भर्तियों के सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉल लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर लिए गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...