लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और रखाव के लिए युवाओं पर राजनीतिक द्वेष के चलते किए केस वापस लिए जाए

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हमारे शांतिप्रिय हिमाचल प्रदेश में मौजूदा सरकार के द्वारा एक नयी कवायद शुरू कर दी गयी हैI जिसमें प्रदेश पुलिस के द्वारा युवाओं पर ग़लत तरीके से मुकद्दमे दर्ज किये जा रहे हैं। गत 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा शिमला में विधानसभा घेराव किया गयाI जिसके संदर्भ में प्रशाशन को पहले सूचित भी किया गया और आज्ञा भी ली गयी।

शांतिप्रिय तरीक़े से विधानसभा की तरफ जाते हुये युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बिना किसी वजह से लाठीचार्ज किया गया और गाली गलौज अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। लाठीचार्ज से कई युवाओं को चोट लगी। यहाँ तक कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की टांग भी टूट गयी। जो कि अब IGMC शिमला में उपचारधीन हैं।

इस दौरान एम्बुलेंस लगभग एक घंटा देरी से आयी। लगभग 30 युवाओं को पुलिसकर्मी गाड़ी में बिठाकर अलग अलग थानों में ले गये और उन पर केस दर्ज किए गये (Case No. 62/22 Dated 15/03/2022) I क्यूँकि ये सभी केस मुख्यमंत्री और सरकार के आदेश पर राजनीतिक द्वेष और दवाब के आधार पर किये गये हैं।

तो महोदय आपसे अनुरोध है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और रखाव के लिये इन्हें निरस्त किया जाये और साथ हम आप से माँग करते हैं के दुवारा बिना वजह किए गये लाठीचार्ज की भी न्यायिक जाँच की जाने और उचित करवायी की जाएI

मुकदमों को लेकर आज भटियात तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को युवा कांग्रेस भटियात के अध्यक्ष संदीप जसरोटिया की अध्यक्षता मे ज्ञापन सौंपा गया और मुख्यमंत्री जयराम का पुतला जलाया गया ।

सादर

युवा कांग्रेस भटियात

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...