
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
हिमाचल प्रदेश कायकिग एंड कनोइग एसोसिएशन के राज्य सहसचिव एवं वाटर स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी इशान अख्तर की अध्यक्षता में लूहणु वाटर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बिलासपुर जिला कायकिग एंड कनोइग एसोसिएशन का गठन किया गया ।
जिसमें बतौर चुनाव पर्यवेक्षक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर के कबड्डी प्रशिक्षक रतन सिंह ठाकुर ने शिरकत की। चुनाव पर्यवेक्षक रतन सिंह ठाकुर ने बताया कि सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला कायकिग एंड कनोइग एसोसिएशन का गठन किया किया गया ।
जिसमें नगर परिषद बिलासपुर के वाइस चेयरमैन कमल गौतम कुमार को बिलासपुर जिला कायकिग एंड कनोइग एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
जबकि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी , जिला उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, सीमा चंदेल, इम्तियाज खान को चुना गया। वाटर स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं नेशनल टेक्निकल ऑफीसर इशान अख्तर को जिला महासचिव चुना गया।
सह सचिव के पद पर शालिनी शर्मा ,ज्ञान ठाकुर, महेंद्र सिंह को लिया गया । कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत ,कानूनी मुख्य सलाहकार एडवोकेट भगत सिंह वर्मा, सलाहकार जमुना ठाकुर, प्रेस मीडिया प्रभारी पविंद्र शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों में बिंदिया चंदेल ,विजय कुमार ,अमरावती मोहिला एवं हर्ष दबडा को लिया गया।
जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में किरण शर्मा, तनवीर खान ,रेखा बिष्ट एवं शीला सिंह को लिया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त बिलासपुर जिला कायकिग एंड कनोइग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कमल गौतम एवं जिला महासचिव ईशान अख्तर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला बिलासपुर के गांव स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को वाटर स्पोर्ट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मंच प्रदान करने में एसोसिएशन सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर प्रयासरत रहेगी ।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कायकिग एंड कनोइग एसोसिएशन एवं इंडियन कायकिग एंड कनोइग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में अक्टूबर माह में गोविंद सागर झील लुहणु वाटर स्पोर्ट कंपलेक्स के नजदीक गोविंद सागर झील में कायकिग एंड कनोइग राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा ।
जिसमें लगभग पूरे भारत देश के 1000 खिलाड़ी तथा 150 नेशनल टेक्निकल ऑफिसर भाग लेंगे। जिससे बिलासपुर पर्यटन की दृष्टि में विश्व के मानचित्र पर उभरेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कायकिग एंड कनोइग एसोसिएशन के राज्य महासचिव डॉ पदम सिंह गुलेरिया जी के नेतृत्व में इससे पहले भी गोविंद सागर झील में राष्ट्रीय स्तर की वाटर स्पोर्ट्स कायकिग एंड कनोइग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा चुका है।
