लाहडू में बकील सिंह का मकान खस्ता, छत से टपक रहा पानी।

--Advertisement--

प्रशासन व पंचायत में आवेदन करने के बाद भी नहीं मिला मकान

ज्वाली – अनिल छांगु

केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं लेकिन धरातल पर इनका कोई लाभ नहीं मिलता है। उपमंडल जवाली के अधीन लाहडू पंचायत के वार्ड नं-पांच में ऐसा ही देखने को मिला है।

वार्ड नं-पांच के निवासी बकील सिंह का मकान काफी खस्ताहालत है तथा बारिश होने पर छत से पानी टपकता है तथा छत से पानी टपकने के कारण कमरे में सोना मुश्किल हो जाता है। बादल की गर्जना के साथ ही सारा मकान थरथरा जाता है।

मकान में अर्थिंग होने से कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। बकील सिंह ने कहा कि मैं स्वयं  दिल का मरीज हूं तथा मेरा एक बेटा 50 प्रतिशत मंदबुद्धि है। मैं दिहाड़ी तक नहीं लगा सकता और मुझे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचायत के पास मकान के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन अभी तक मकान नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास भी गुहार लगाई गई लेकिन उसके बाद भी कोई हल नहीं हुआ।

उन्होंने प्रदेश सरकार, जिलाधीश कांगड़ा, एसडीएम जवाली व ग्राम पंचायत प्रधान से मांग की है कि मुझे मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

पंचायत प्रधान के बोल

इस बारे में पंचायत प्रधान वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री आवास योजना में पंचायत के 65 मकान भेजे हैं जिसमें बकील सिंह का मकान भी है। उन्होंने कहा कि केंद्र से अगर मकान पास होगा और बजट मिलेगा तो मकान बनवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...