लावारिस पशु को बचाते पेड़ से टकराई पिकअप, नौ लोग घायल

--Advertisement--

चनौर त्यामल रोड पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, दो घायल प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज किए रैफर

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत चनौर तयामल रोड़ पर बुधवार को एक पिकअप पेड़ से टकरा गई। इसमें बैठे नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो महिलाओं को गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को गुरनबाड़ पंचायत के निवासी गुरनबाड़ से शीतला (चिंतपूर्णी) अपने रिश्तेदार के घर मातम में शामिल होने गए थे। वहीं, जब वे वापस आ रहे थे तो चनौर-तयामल रोड के करीब पिकअप चालक ने लावारिस पशु को बचाते हुए संतुलन खो दिया और पिकअप पेड़ के साथ टकरा गई। इसमें बैठी नौ सवारियां घायल हो गईं।

घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से डाडासीबा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की ओर से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुई राजकुमारी गांव बल्ला नेहरनपुखर और त्रिशला देवी पत्नी तिलक राज गांव नंगल चौक की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया है।

ये हुए घायल

1. लीला देवी (65) पत्नी उत्तमचंद गांव पनियामल, 2.राजकुमारी (46) पत्नी संजय कुमार ग्राम बल्ला नेहरनपुखर, 3.पंचायत प्रधान बंदना कुमारी पत्नी देशराज गांव गुरनबाड़, 4. सुलोचना देवी (57) पत्नी बलबीर सिंह गांव नंगल चौक
5. त्रिशला देवी पत्नी तिलक राज गांव नंगल चौक, 6.राजकुमारी पत्नी ज्ञानचंद ग्राम रक्कड़, 7. सीमा देवी पत्नी सनी गांव हार मिंटा, 8.तिलक राज सुपुत्र रंजीत सिंह ग्राम गुरनबाड़, 9. बिंदु कुमारी (35) पत्नी संजू ग्राम कथोग ज्वालामुखी

मामला दर्जकर हादसे की हो रही जांच – अनिल ठाकुर, डीएसपी, देहरा।
पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे को लेकर जांच की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...