लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए स्यांज में ड्रोन से चलाया गया खोज अभियान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

चच्योट उपमंडल की स्यांज पंचायत के पंगलियूर गांव में शुक्रवार को पुलिस एवं आपदा स्वयं सेवकों की टीम ने स्कोली खड्ड में ड्रोन की सहायता से बाढ़ में लापता लोगों की तलाश की। हालांकि, इस खोज अभियान में फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पाई है। यह अभियान कल भी जारी रहेगा।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि गोहर उपमंडल के स्यांज क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने की दुःखद घटना हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप अचानक आई बाढ़ में स्यांज गांव के दो मकान बह गए। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सात अन्य अब भी लापता हैं।

लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र का खोज अभियान चलाया गया है। इस अभियान में पुलिस कांस्टेबल अजय कुमार और देवी राम, आपदा स्वयंसेवक जीतू देवी, निर्मला देवी, नवीन कुमार और रूप लाल सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों का सहयोग भी लापता लोगों की तलाश में लिया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एम्स बिलासपुर: 350 करोड़ से बनेगा 300 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक, मिली सैद्धांतिक मंजूरी

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  एम्स बिलासपुर में ट्राॅमा सेंटर, ट्राॅमा...

पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट, नकदी और तीन मोबाइल लेकर आरोपी फरार

सोलन/बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के...

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...