लापता लोगों की तलाश में उफनती ब्यास में कूद गया आईटीबीपी जवान, देखें तस्वीरें

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बबेली में ब्यास नदी में लापता दो लोगों की तलाश में आईटीबीपी जवान ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी।
बहादुरी का परिचय देते हुए जवान बुधवार को उफनती ब्यास में उतर गया, लापता दो लोगों की तलाश के काफी जद्दोजहद भी की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
दरअसल, कुल्लू-मनाली एनएच पर बबेली में एक कार मंगलवार देर रात बबेली के समीप ब्यास नदी में समा गई। इसमें दो लोग लापता हो गए हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान आईटीबीपी के एएसआई सुनील कुमार ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। रेस्क्यू अभियान के दौरान ब्यास नदी के दोनों किनारों पर रस्सियां बांधी गई थीं। रस्सी के सहारे लटककर सुनील नदी के बीचोंबीच बड़े पत्थर के सहारे फंसी कार तक पहुंच गया। उन्होंने कार के भीतर घुसकर देखा तो उसमें कोई नहीं मिला।

इसके बाद निराश होकर रस्सी के सहारे वापस लौटना पड़ा। आईटीबीपी के जवान सुनील कुमार ने कहा कि रेस्क्यू अभियान में डर तो लगता है, लेकिन दूसरों की जिंदगी बचाना अपनी जान से ज्यादा जरूरी है।

बता दें कि जिले में मूसलाधार बारिश के कारण ब्यास का जलस्तर बढ़ गया है। ब्यास नदी में उतरना किसी जोखिम से कम नहीं है। थोड़ी सी चूक होने पर जान भी जा सकती है।

 बचाव अभियान के समय पुलिस और आईटीबीपी के अन्य जवान भी थे, लेकिन सुनील नदी में अकेले ही उतरे थे।

बता दें कुल्लू-मनाली हाईवे पर बबेली के पास एक कार उफनती ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक लापता है और एक ने तैरकर अपनी जान बचा ली।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...