लाखों की बनी मंडी! बना दी कबाड़, अब सडक़ों पर सज रहीं सब्जियां

--Advertisement--

Image

उचित स्थान के बाद भी सडक़ों पर सजती है सब्जी मंडी,सालों पुरानी बनी मंडी को स्टोर के रूप में किया जा रहा उपयोग

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

धर्मशाला के कचहरी में सालों पुरानी बनी सब्जी मंडी को उपयोग न कर लोगों ने सडक़ों को सब्जी मंडी बना दिया है। कचहरी चौक के दोनों तरफ सब्जी विके्रताओं ने सब्जियों की मेले मे मिलने वाले सामान की तरह सडक़ों पर सजा कर बैठे है।

2002 के बाद नगर परिषद धर्मशाला की ओर से कचहरी में सब्जी मंडी बनाई गई थी, लेकिन वह सब्जी मंडी अब स्टोर के रूप में उपयोग की जा रही है। वहां परिषद की ओर से 18 दुकानें बनाई गईं, जिसे अब लोगों ने सब्जी मंडी को पार्किंग समझकर वहां गाडियां लगाना शुरू कर दी है, जिससे सब्जी मंडी सडकों पर ही सज रही है।

सडक़ों पर सजी दुकानों के कारण प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, जिला परिषद व सचिवालय होने के कारण लोगों की गाडिय़ों की आवाजाही के कारण गाडिय़ों का ट्रैफिक भी वहां लगा रहता है। जिससे चलने वाली राहगीरों को पैदल चलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है और बड़ी दुर्घटना का सामना भी करना पड़ सकता है।

गाडिय़ों की आवाजाही के कारण सुबह से शाम तक वहां प्रदूषण रहता है, चलते-फिरते लोग वहां गंदगी डालते है, कई आवारा पशुओं के साथ साथ आवारा कुत्ते वहां घूमते रहते है, जिससे कई तरीके के कीटाणु पनपते रहते है और सेहत के लिए लाभदायक मानी जाने वाली सब्जियां हानिकारक होती जा रही है, जिससे लोगों के शरीर में बीमारियां उत्पन्न हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...