लदरौर स्कूल में आरंभ हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर

--Advertisement--

लदरौर स्कूल में आरंभ हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर।

हमीरपुर 28 नवंबर – हिमखबर डेस्क

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या रीता कुमारी ने किया। इस शिविर में स्कूल के 52 स्वंयसेवी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के दौर में नशे की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। विशेषकर, युवा पीढ़ी बड़ी तेजी से इसके जाल मंे फंस रही है। रीता कुमारी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, एनएसएस और स्कूल की अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों के जलपान के लिए अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये भी दिए।

इससे पहले, एनएसएस इकाई की महिला प्रभारी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा स्टाफ के सभी सदस्यों का स्वागत किया। एनएसएस प्रभारी अच्युतम वर्मा ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने मुख्य अतिथि और अन्य सभी अतिथियों का धन्यवाद भी किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर स्कूल एनएसएस अधिकारी लता कुमारी, एसएमसी के अध्यक्ष बाबू खान और सभी शिक्षक भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...