लड़की से छेड़छाड़ के आरोपों पर 4 युवकों ने की युवक की निर्मम पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

--Advertisement--

Image

ज्वाली- स्टाफ रिपोर्टर अनिल छांगू

कांगड़ा जिले में लड़की से छेड़छाड़ के आरोपों पर युवकों ने एक युवक की धुनाई की है। पुलिस तक मामला पहुंचा और युवकों को थाने बुलाया गया है।

वीडियो में युवक मांगता रहा माफी लेकिन कानून और नियमों को किस तरह दरकिनार करके खुद कानून को हाथ में लेकर मारपीट करने का वीडियो जिस तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे यह साबित तो जरूर हो रहा है कि हिमाचल में जंगलराज शुरू हो गया है। ऐसा लगता है कि हिमाचल में कानून और नियम सिर्फ आम जनमानस के लिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिला कांगड़ा के नूरपुर की बताई जा रही है, जिसमे तीन चार लड़के एक युवक की निर्मम पिटाई कर रहे हैं। उक्त युवा लड़के वीडियो में बोलते हुए नजर आ रहे हैं और पीड़ित युवक पर आरोप लगा रहे हैं कि यह लड़की को तंग करता है।

इसलिए 3-4 लड़को ने मिल कर उक्त युवक निर्मम पिटाई करते हुए वीडियो में दिख रहे हैं। लोगों की माने तो
अगर लड़के की गलती थी तो पुलिस को बुलाते कानूनी कार्रवाई करते और खुद ऐसे खतरनाक पिटाई कर के क्या साबित करना चाह रहे।

वीडियो में चार लड़के बैंच पर बैठे हुए युवक को घेरे हुए हैं। स्थानीय भाषा में युवक से पूछताछ कर रहे हैं,किसी लड़की से छेड़छाड़ को लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान युवक के बैग से जब चॉकलेट मिलती हो तो युवक भड़क जाते हैं।

पूछताछ में युवक कहता है कि वह अपनी पत्नी के लिए चॉकलेट लाया है। हालांकि, बाद में युवक की जमकर पिटाई की जाती है और मारपीट में उसकी बाजू में खून और कपड़े फट जाते हैं। युवक रोते हुए माफी मांगता रहता है,उक्त युवा लड़के वीडियो में बोलते हुए नजर आ रहे हैं और पीड़ित युवक पर आरोप लगा रहे हैं कि यह लड़की को तंग करता है।

एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा के बोल

एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम हमारे संज्ञान में आया है तथा शिकायत दर्ज होते ही सख्ती से कार्रवाई की जाएगी तथा से लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप की ‘सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी’, आखिरी लाहौर के टेबल पर क्या हुआ?

हिमखबर डेस्क टी-20 वल्र्ड कप 2026 की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी...

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी...

गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, ‘सफेद जहर’ के साथ 2 युवक गिरफ्तार

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में...