लंबाथाच महाविद्यालय के विज्ञान भवन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पूरा- विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिला स्तरीय नलवाड़ मेला लंबाथाच के समापन अवसर पर कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें सहेज कर रखना हम सबका दायित्व है। मेलों में हमें आपसी मेलजोल के साथ स्थानीय उत्पादों को बेचने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व उनका ध्येय सर्वत्र प्रदेश का संपूर्ण विकास है। विकास कार्याें को दलगत राजनीति से उपर उठकर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान शुरू किए गए सभी कार्योंं को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लंबाथाच महाविद्यालय के अधूरे विज्ञान भवन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उनका यह प्रयास रहेगा कि इसका निर्माण अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाए। इसके लिए जितने भी धन की आवश्यकता होगी, उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 25 हजार रुपये और मेला कमेटी को मेले के आयोजन के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र सेन,  ब्लॉक काग्रेस के अध्यक्ष टेक सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरूण ठाकुर, कार्यकारी एसडीएम थुनाग अमित, बीडीओ जंजैहली, डीएसपी, लोेक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी, उपमण्डल स्तर के अधिकारी, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता, महिला मण्डल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...