लंबागांव आत्‍महत्‍या मामला: नाबालिग होने के कारण नौकरी से हटा दिया गया था ऋषभ

--Advertisement--

Image

उपमंडल जयसिंहपुर के तहत लंबागांव में मंगलवार को आत्महत्या करने वाले युवक ऋषभ का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि चचेरे भाई ने दी। ऋषभ की मां व बहन मंगलवार रात ही बद्दी से घर पहुंच गई थी।

व्यूरो, रिपोर्ट

उपमंडल जयसिंहपुर के तहत लंबागांव में मंगलवार को आत्महत्या करने वाले युवक ऋषभ का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि चचेरे भाई ने दी। ऋषभ की मां व बहन मंगलवार रात ही बद्दी से घर पहुंच गई थी। ऋषभ ने बद्दी में कुछ समय नौकरी की थी, परंतु नाबालिग होने के कारण उसे हटा दिया था। युवक की मौत से स्वजन आहत हैं।

तीन दिन पहले ही ऋषभ जयसिंहपुर में रिश्तेदारों के पास गया था। ऋषभ घर में अकेला ही रहता था। उसकी मां बद्दी में नौकरी करती है। पिता का पांच साल पहले देहांत हो चुका है। जमा दो की पढ़ाई के बाद ऋषभ मां के पास बद्दी में रहता था। सोमवार शाम करीब 4.21 बजे ऋषभ ने फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि ऋषभ के मौसेरे भाई ने ऐसा कदम न उठाने की अपील की थी लेकिन वह नहीं माना था।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में फिर बदले BPL चयन के नियम! मनरेगा शर्तों में संशोधन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने...

घर के पास व्यक्ति पर झपटा तेंदुआ, बाजू और पीठ पर गहरे जख्म, विभाग की सलाह- अकेले बाहर न निकलें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर की पंचायत दयोथ...

अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल

हिमखबर डेस्क वीर भूमि हिमाचल प्रदेश सदैव देशभक्ति की भावना...