लंज से शुरू हुई स्व राजा वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां 

स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के अस्तु कलश को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया सहित , ब्लॉक् कांग्रेस अध्य्क्ष सुरजीत राणा, एवं ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 8 बजे लंज से अस्तु कलश यात्रा शुरू की।

जिसमें खास लंज ,मनेई, लपियाना, हारचक्कियां, हरनेरा चौक, डोहव, झुलाड़, 39मील, द्रमन, शाहपुर, गोरडा, भनाला, बासा, खरीडी, तल माता चरण पताका, दरिणी, रिहलू, दरगेला, बसनूर, रैत, की स्थानीय जनता ने स्वर्गीय राजा साहिब के अस्तु कलश के दर्शन और उन्हें श्रधांजलि अर्पित करने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ी।

स्थानीय लोगों ने नम आंखों से फूल अर्पित करके और दो मिनट का मौन रख कर स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया को हौसला दिया।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर हल्के की जनता ने जो आज प्यार दिया है उसको कभी भी नही भूल पाऊंगा । पठानिया ने बताया कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी के अस्तु कलश को कल सुबह 17-07-2021 को सवा 10 बजे चड़ी की गज खड्ड में बिधिबत तरीके से बहाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...